..................... Saif Ali Khan | Soha Ali Khan | Kunal Khemu | Marriage | सैफ अली खान | सोहा अली खान | कुणाल खेमु | शादी - Hindi Filmibeat

भाई का तो पता नहीं, लेकिन सोहा चली शादी करने

बॉलीवुड में शादियों का मौसम चल निकला है। इस साल कुछ कलाकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं तो कुछ इस बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में हर किसी की नजर सैफीना की शादी पर टिकी हैं। खबरें आ रही थी कि दोनों फरवरी या मार्च में शादी कर सकते हैं लेकिन काम की अधिकता के चलते इन्होंने शादी को पोस्टपोन कर दिया।

अब इन दोनों ने शादी को लेकर चुप्पी साध रखी है। इसे देखते हुए बहन सोहा चाहती हैं कि भाई सैफ अली खान और करीना कपूर तो शादी नहीं कर रहे हैं तो क्यों ना उनके ही हाथों में मेंहदी लग जाए।

जी हां खबर आ रही है कि सैफ की छोटी बहन सोहा ने अपना मन बना लिया है। वो और कुणाल खेमू जल्द ही विवाह कर लेंगे। भाई होने के नाते खुद सैफ भी यही चाहते हैं। सूत्रों की माने तो पिता नवाब पटौदी के देहांत के बाद सैफ सोहा के बारे में निर्णय लेना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं।

वो चाहते हैं कि इस साल के अंत तक उनकी बहन की शादी हो जाए। वैसे इस बारे में कई बार खबरें आ चुकी हैं कि सोहा और कुणाल जल्द ही शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं सोहा की मां यानि शर्मिला टैगोर ने तो इन दोनों के शादी की पूरी तैयारी भी कर ली है। दोनों के ही परिवार चाहते हैं कि अब इनका घर बस जाए।

हम तो यही कहेंगे सोहा चलो अच्छा है सैफ ना सहीं कम से कम आपतो जल्द ही घर बसा लिजिए, कहते हैं ना नेक काम में देरी नहीं करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X