#Gazab: फिल्म हो गई है पोस्टपोन...पर दोनों सुपरस्टार्स हैं बहुत खुश!
कभी सुना है कि किसी की फिल्म पोस्टपोन हो जाए पर स्टार्स खुश हों? सैफ अली खान और शाहिद कपूर हैं। दरअसल, सैफ अली खान और शाहिद कपूर स्टारर रंगून पहले अक्टूबर में रिलीज़ हो रही थी। लेकिन फिर फिल्म को फरवरी के लिए पोस्टपोन कर दिया।
लेकिन इस बात से सैफ और शाहिद काफी खुश हैं। वजह है उनका अपनी अपनी बीवियों के साथ समय बिताना। मीरा राजपूत जहां अक्टूबर में नन्हें कपूर का स्वागत करेंगी वहीं करीना दिसंबर में छोटे नवाब को जन्म देंगी।

अब ऐसे में अगर रंगून रिलीज़ होती तो शाहिद और सैफ दोनों ही अपनी फिल्मों में बिज़ी होते और ये खुशी के पल का आनंद तो उठाते लेकिन काफी आनन फानन।
[#ChatpatiKhabar: "क्या करीना सच में प्रेग्नेंट है?" - शाहिद]
वहीं दूसरी तरफ फिल्म पोस्टपोन होने से कंगना रनौत भी काफी खुश हैं क्योंकि फरवरी में ही तनु वेड्स मनु रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म ने उनके करियर की दिशा बदल दी थी। वहीं फरवरी में शाहिद का जन्मदिन है और वो उसका स्वागत फिल्म से बेहतर तरीके से क्या कर सकते थे।
[सैफ - शाहिद के बीच कभी कुछ ऐसा हुआ ही नहीं...सैफू ऐसे नहीं हैं - करीना!]
कुल मिलाकर रंगून के पोस्टपोन होने से फिलहाल सब काफी खुश हैं। वहीं फिल्म की टेक्निकल टीम को इस बात का सुकून है कि अब फिल्म के कुछ हिस्सों पर वापस इत्मीनान से काम किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications