अपने पापा सैफ अली खान के साथ दिखेंगी सारा अली खान- धमाकेदार होगा सीक्वल!
2018 में बैक टू बैक दो फिल्में करने के बाद अब सारा अली खान तीसरी फिल्म की तैयारी में जुट चुकी हैं। खबरों की मानें तो सारा को इम्तियाज अली ने अपनी फिल्म लव आज कल के सीक्वल के लिए फाइनल किया है। सीक्वल में सारा के साथ कार्तिक आर्यन और सैफ अली खान नजर आ सकते हैं। जी हां, सारा अपने पिता सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।
कुछ दिन पहले ही इम्तियाज अली ने खुलासा किया था कि अभी वह फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे है लेकिन कलाकारों को लेकर उन्होंने अभी तक कोई भी फैसला नहीं लिया है। खैर, अब मुख्य कलाकारों के लिए सारा और कार्तिक का नाम सामने आ रहा है।

फिल्म की शूटिंग इस साल जून तक शुरु हो सकती है। सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'लव आज कल' सुपरहिट रही थी। लिहाजा, इसके सीक्वल में भी सैफ छोटे लेकिन अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। सैफ फिल्म में सारा के पिता के किरदार में दिख सकते हैं।
सारा ने कई बार कार्तिक को अपना क्रश बताया है, जिसके बाद इनकी जोड़ी काफी चर्चित हो चुकी है। कई बार इनके साथ काम करने की अफवाह भी चुकी है.. तो कई साल एक दूसरे को डेट करने की खबरें। लेकिन सच यही है कि फिलहाल इस जोड़ी ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। लिहाजा, लव आज कल सीक्वल में ये दोनों युवा सितारे पहली बार साथ दिख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications