सैफ ने रिकमेंड किया अमृता को
सैफ अली खान अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता से अलग हो चुके हैं। लेकिन सैफ और अमृता के रिलेशंस काफी हेल्दी माने जाते हैं। सैफ के बेबो से जुड़ने के बाद भी लगता है अपनी पहली पत्नी के लिए सैफ की हमदर्दी अभी गयी नहीं है। क्योंकि हाल ही में सैफ ने फिल्म निर्देशक कुणाल कोहली को अमृता का नाम रिकमेंड किया है।
सैफ, कुणाल के साथ दो फिल्में कर चुके हैं। हम-तुम और थोड़ा प्यार -थोड़ा मैजिक में साथ काम कर चुके कुणाल और सैफ की काफी बनती है। कुणाल के असिस्टेंट जल्द ही एक फिल्म निर्देशित करने जा रहे हैं। जिसमे इमरान और दीपिका मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इस फिल्म के एक अहम किरदार के लिए कुणाल ने सैफ से सजेशन मांगा था। सैफ ने इस रोल के लिए अमृता का नाम लिया।
अमृता, सैफ से काफी बड़ी हैं। सैफ ने नयी उम्र में अमृता से शादी की थी। लेकिन काफी साल साथ रहने के बाद दोनों में तलाक हो गया। जबकी करीना को सैफ की जिंदगी में आए एक-दो साल ही हुए हैं। इस वाकये से ये तो साफ है कि सैफ, बेबो के लिए कितने भी समर्पित क्यों ना हो, अमृता को वह अब तक नहीं भूले हैं। अब ये कहना तो मुश्किल है कि बेबो को ये बात मंजूर होगी है या नहीं। बेबो के रहते सैफ के दिल में किसी और के लिए जगह क्यों बेबो?


Click it and Unblock the Notifications