लगातार फ्लॉप के बाद सैफ अली खान के ऐसे दिन आ गए हैं!
बॉलीवुड में उतार चढ़ाव हर किसी के करियर में आते हैं पर एक कद और ओहदे पर पहुंचने के बाद इनका असर खत्म हो जाता है। अभी तक तो हमें लगता था कि सैफ अली खान उसी कद और ओहदे पर है कि हिट और फ्लॉप से उन्हें ज़्यादा कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन ऐसा नहीं है जनाब, फर्क पड़ता है, बड़ा फर्क पड़ता है।
एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार सैफ अली खान ने अपनी फीस में कटौती कर दी है। जी हां, सैफ जो अब तक इंडस्ट्री के सबसे ज़्यादा पेमेंट वाले एक्टर्स की श्रेणी में आते थे, अब ज़रा नीचे उतर गए हैं और उन्होंने अपनी फीस काफी कम कर दी है। लेकिन ऐसा करने की उनके पास वजह है। सैफ अब अच्छी फिल्में करना चाहते हैं भले ही वो लो बजट हों।
साल खल्लास:रणबीर, काजोल...10 सितारे जिन्हें 2014 ने किया miss
लेकिन अब आप ही सोचिए कि लगातार तीन फ्लॉप फिल्में बुलेट राजा, हमशकल्स और हैप्पी एंडिंग देने के बाद सैफ करते भी क्या। इसलिए अब कोई बड़ा डायरेक्टर तो उनके साथ काम करने से रहा। करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल में उनकी चर्चाएं हुईं जिसे उन्होंने खुद ही खारिज कर दिया। तो कुल मिलाकर ये तो सैफ के लिए 2014 की अनहैप्पी एंडिंग हो गई।


Click it and Unblock the Notifications
