फरवरी में सैफ हीरे की रिंग पहना कर करीना को बनायेगें बेगम

Saif Ali Khan, Kareena Kapoor
बॉलीवुड के हॉट कपल सैफ अली खान और करीना कपूर के बारे में एक बड़ी खबर आ रही है कि फरवरी महीने में दोनों सितारे मिया-बीवी बनने जा रहे हैं। हालांकि लंबे अरसे से कहा जा रहा है कि सैफ और करीना शादी करने वाले हैं हमेशा ये अटकलें ही साबित हुई है।

लेकिन इस बार लगता है कि मामला सीरयस है क्योंकि इस बार अपनी शादी को लेकर सैफ अली खान भी संजिदा नजर आने लगे हैं। क्योंकि उन्होंने हाल ही में एक मशहूर ज्वैलर से हीरे की अंगूठी मंगवाई है।

कहने वाले तो ये भी कह रहे है कि उन्होंने करीना के लिए पांच कैरेट की हीरे की अंगूठी चुनी है। साल 2007 से डेटिंग कर रहे इस जोड़े की शादी का इंतजार सबको बड़ी शिद्दत से हैं।

वहीं खबर ये भी आयी थी कि करीना की होने वाली सास यानी शर्मिला टैगोर ने भी करीना की शादी के लिए लंहगा सिलवाना शुरू कर दिया है। ये भी कहा जा रहा है कि करीना ने शादी और सासू मां के लिए अपने फेवरट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को छोड़कर रितु कुमार का दामन थामा है क्योंकि रितु कुमार शर्मिला के फेवरेट हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X