सैफ के हाथ पर 'पक्का' टैटू नहीं!

इस टैटू ने खास तौर पर सैफ-करीना की प्रेम कहानी को कुछ ऐसा रंग दिया कि उनसे जुड़ी छोटी से छोटी बात, वे कहां आते-जाते हैं, क्या करते हैं खबरों का विषय बन गई.
बहरहाल इस टैटू पुराण का ताजा एपिसोड यह है कि सैफ के हाथ पर खुदा हुआ करीना का नाम पक्का नहीं है. यह हर छठे-सातवें दिन मिटने लगता है और सैफ को इसे दोबारा अपनी बांह पर लगाना पड़ता है.
कुल मिलाकर करीना से इश्क का दम भरने वाले सैफ ने प्रतीक के तौर पर जो निशानी करीना को दिखाई है वह हफ्ते भर में धुंधली पड़ जाती है. बहरहाल सैफ की स्मार्टनेस की दाद देनी होगी... जरा से टैटू से उन्होने कितने लोगों को बेवकूफ बनाया.
जरा देखें... करीना इस बारे में क्या कहती हैं?


Click it and Unblock the Notifications