..................... Saif Ali Khan | Kareena Kapoor | Saif Assault Case | Saif Punched first | सैफ अली खान | करीना कपूर | सैफ हमला | सैफ ने पहले मारा - Hindi Filmibeat

करीना ने सैफ के लिए झूठ बोला!

ताज पैलेस में सैफ अली खान और इकबाल शर्मा के बीच हुई हाथापाई में अब गलती सैफ की ही बताई जा रही है। गवाहों के दिये गए बयान से यह साफ हो रहा है कि करीना कपूर और सैफ झूठ बोल रहे हैं। जबकि सैफ और बाद में बेबो ने यह कहा था कि पहले इकबाल ने ही उनपर हमला किया।

करीना ने भी सबको यही कहा कि पहले इकबाल ने मारा वह हमारे साथ बद्तमिजी कर रहा था। ताज पैलेस में काम कर रहे लोगों के कहे अनुसार गलती सैफ अली खान की ही है। उन्होंने ना केवल इकबाल शर्मा को पीटा बल्कि उनके ससुर को भी मारा।

छोटे नवाब सैफ अली खान के खिलाफ अफ्रीका के कारोबारी इकबाल शर्मा ने कोलाबा थाने में मामला दर्ज कराया है कि ताज होटल के वसाबी रेस्तरां में सैफ अली खान और करीना कपूर को उन्होंने तेज आवाज में बात करने से रोका तो सैफ ने उन पर हमला कर दिया।

इस मारपीट में इकबाल की नाक की हड्डी टूट गई। इकबाल का आरोप है कि सैफ ने उनके ससुर के साथ भी मारपीट की है। इसके बाद इकबाल की शिकायत पर सैफ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 324 और 325 के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में सैफ को जमानत दे दी गई।

कोलाबा पुलिस ने दावा किया है कि उनके पैस सैफ को सजा दिलाने के तमाम सबूत मौजूद हैं। पुलिस ने होटल के मैनेजर और स्टाफ के बयान लिए जिससे सैफ की ही गलती निकलकर आई है। इसके अलावा पुलिस का यह दावा है कि उनके पास सैफ के खिलाफ कई अन्य सबूत भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X