सैफ के बच्चे खुश हैं नई मां से
सैफ अली खान और अमृता सिंह के दोनो बच्चों को लगता है अब करीना कपूर के रुप में नई मां मिलने वाली है. इसकी वजह यह है कि करीना सैफ के बच्चों सारा और इब्राहिम दोनो से काफी घुलमिल गई है.
शाहिद को अपनी जिंदगी से निकाल फेंकने के बाद करीना का सैफ के साथ रोमांस तो जग जाहिर है. लेकिन बात सिर्फ प्यार रोमांस और मौजमस्ती तक ही सीमित नही है. दोनो एक दूसरे से विवाह करने के लिए संभवत: गंभीर लग रहे हैं. यही वजह है कि करीना सैफ के पूरे परिवार को समझने की कोशिश कर रही है और विवाह के बाद उसे सैफ के बच्चों के साथ कोई समस्या नही आये, इसलिए वह उनसे घुलमिल कर अपने संबंध मजबूत कर रही है. उसने बच्चों से सैफ के घर में जाकर मुलाकात की.
बताया जाता है कि सैफ के बच्चे अपनी होने वाली नई मम्मी करीना से काफी खुश हैं और वे आंटी आंटी कहकर करीना से चिपट और खेल रहे थे. इस बात से सैफ ने भी राहत की सांस ली.
ज्ञात हो कि इससे पहले सैफ की पूर्व गर्लफ्रैंड रोजा ने भी सैफ के बच्चॉ से दोस्ती करनी चाही थी लेकिन सारा और इब्राहिम ने रोजा को पसंद नही किया. वहीं वे करीना को बेहद चाहने लगे हैं. इससे सैफ को विश्वास हो रहा है कि करीना से विवाह करने पर करीना उसके दोनो बच्चों को भी भरपूर प्यार देगी. वे अपनी नई पत्नी के रुप में करीना जैसी ही लडकी चाहते हैं जो कि उनके साथ साथ उनके बच्चों को भी संभाल सके.


Click it and Unblock the Notifications