..................... Saif Ali Khan | Kareena Kapoor | Marriage | Agent Vinod | सैफ अली खान | करीना कपूर | शादी | एजेंट विनोद - Hindi Filmibeat

करीना शादी में पहनेंगी 40 लाख का नेकलस

Saif Ali Khan and Kareena Kapoor
बॉलीवुड के हॉट कपल करीना और सैफ की शादी का इंतजार हर किसी को है। पिछले साल से ही दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों में थीं लेकिन अब तय हो गया है कि इस साल ही ये दोनों प्रेमी- प्रेमिका, मियां-बीवी बन जायेंगे।

दोनों ही परिवारों ने शादी की तैयारियां तेज कर दी है। खबर आ रही है बेबो ने अपनी शादी के लिए चालीस लाख के नेकलेस का आर्डर दिया है। ये नेकलस गले से लेकर कमर तक लंबा होगा। अब भाई करीना पटौदी खानदान की बहू-बेगम बनने जा रही हैं तो इतना तो हक उनका बनता ही है।

खबर है कि दोनों ही सितारों की आने वाली फिल्म एजेंट विनोद के प्रदर्शन के बाद दोनों ही परिवार शादी की डेट का ऐलान करेंगे। फिल्म पहले फरवरी में प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म 23 मार्च के आस-पास प्रदर्शित होगी।

इसलिए करीना और सैफ अप्रैल के पहले हफ्ते में निकाह पढ़ सकते हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म के जरिये सैफ अली खान फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X