पिट गयी 'एजेंट विनोद' इसलिए सैफरीना की शादी 2013 में!

इसलिए हमेशा दोनों ही सितारों की शादी की बात होती रहती है। पिछले साल से ही दोनों ही के घरवाले हल्ला मचा रहे थे कि वो साल 2012 में फिल्म एजेंट विनोद के प्रदर्शित होने के बाद अप्रैल या जून तक शादी कर लेगें लेकिन जहां सैफ अली खान की होम प्रोडक्शन एजेंट विनोद फ्लाप हो गयी है वहीं दोनों की शादी भी अब टलती दिख रही है।
खबर है कि अब दोनों ही कलाकार साल 2013 में शादी करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि भले ही सैफ अपनी फिल्म बनाने और उसके फ्लॉप होने के बाद खाली हो गये हों लेकिन उनकी होने वाली बेगम करीना कपूर तो काफी बिजी हैं जहां वह मधुर भंडारकर की हिरोईन में व्यस्त हैं वहीं साल के अंत की डेट्स उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म को दे रखी हैं।
ऐसे में इस साल तो करीना के पास शादी के लिए वक्त नहीं दिखता है इसलिए कहा जा रहा है इस साल तो नहीं अगले साल करीना-सैफ मियां बीवी बन जायेंगे।
लेकिन फिल्मी पंडितों का मानना है कि सैफ अपनी पहली होम प्रोडक्शन फिल्म एजेंट विनोद के फ्लॉप हो जाने से बुरी तरह आहत है। इस फिल्म के लिए उन्होंने पानी की तरह पैसा भी बहाया था लेकिन फिल्म पिटने का कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में शादी करके वो अभी अपना खर्चा और नहीं बढ़ाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने शादी अगले साल तक टाल दी।


Click it and Unblock the Notifications