करीना के साथ की गई बद्तमिजी, तभी सैफ ने जड़ा घूंसा

सैफ अली खान और एक एनआरआई के बीच हुई मारपीट से बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। हर तरफ सैफ और इकबाल शर्मा के बीच हुई मारपीट के बारे में ही बातें हो रही हैं। इस मामले सैफ को गिरफ्तार भी किया गया था।

लेकिन फिर उनसे पूछताछ के बाद तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। सूत्रों की माने तो इस मामले में गलती सैफ की नहीं है। इकबाल की भी इस फसाद में उतना ही हाथ है। दरअसल वह करीना से बद्तमिजी कर रहा था जिसके चलते ही सैफ को गुस्सा आया और वह आपे से बाहर हो गए।

लड़ाई के वक्त इकबाल पूरी तरह से नशे में धुत थे और वह सैफ की टेबल के पास आकर करीना के साथ बद्सलुकी करने लगे। इसी के कारण सैफ ने हाथ उठा लिया। सैफ ने इतनी जोर से इकबाल के चेहरे पर मुक्का मारा की उसकी नाक ही टूट गई।

वहीं इकबाल का कहना है कि वो किसी भी तरह का बुरा व्यवहार नहीं कर रहे थे। उनके दोस्त ने ही मेरे ससुर पर हाथ उठा दिया। सैफ बहुत ही बढ़ा चढ़ा कर अपनी बातें रख रहे हैं। आपको बता दें की सैफ और करीना की फिल्म एजेंट विनोद मार्च में पर्दे पर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X