सैफ-करीना की सगाई जल्द
बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और बॉलीवुड क्वीन करीना कपूर बहुत जल्द सगाई करने वाले हैं। खबर है कि उनकी फिल्म ऐजेंट विनोद के प्रदर्शन के बाद दोनों कलाकार एक- दूसरे को अंगूठी पहना देंगें। अगर कोई और ये बात कह रहा होता तो शायद हम विश्वास नहीं करते लेकिन खुद करीना ने इस बात का खुलासा किया है।
देखें : वी आर फेमिली की तस्वीरें
फिलहाल करीना इन दिनों रूस में हैं और सैफ के घरेलू प्रोडक्शन्स तले बननेवाली फिल्म 'एजेंट विनोद" में काम कर रही हैं। इस फिल्म में सैफ उनके नायक हैं। लेकिन सगाई की बात पूछे जाने पर सैफ का कहना है कि अभी तो 'एजेंट विनोद" पर ही ध्यान देना जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications