आशियाना तलाश रहे हैं सैफ-करीना
खबर है कि सैफ अली खान आजकल अपने लिए आशियाना तलाश कर रहे हैं। और उनका साथ दे रही है करीना कपूर। वैसे मुंबई में दोनों ही कलाकारों को पास अपना मकान है लेकिन फिर बी दोनों अपने लिए मकान खोज रहे हैं।
मुंबई के एक अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल पर करीना का एक फ्लैट हैं। और उसी अपार्टमेंट के दूसरी मंजिल पर सैफ का प्रोडक्शन हाउस है। सब कुछ ठीक चल रहा था कि न जाने दोनों को क्या सूझी कि दोनों मकान बदलने के चक्कर में लग गए।
देखें : शाहरुख के साथ करीना कपूर!
करीना-सैफ दोनों का कहना है उनके इस फ्लैट के पास ऐसे लोग रहते हैं जो उनके निजी जीवन के बारे में जानना चाहते है, जो उन्हें बिवल्कुल पसंद नहीं है साथ ही वो ये भी कह रहे है कि उनके पास जो फ्लैट है उससे उन्हें निगेटिव एनर्जी मिलती है। जिसके कारण वो दोनों अपना मकान बदलना चाह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications