#JustIN: करीना - सैफ को बेटे के जन्म के लिए Congratulations मत कहिएगा!
करीना कपूर प्रेगनेंट हैं और उनकी डिलीवरी दिसंबर में होनी थी। लेकिन सब उन्हें एक प्यारे से बेटे के जन्म की बधाई देना शुरू कर चुके हैं।
करीना कपूर की प्रेगनेंसी ने इस देश को वाकई एक दिलचस्प टॉपिक दिया बात करने के लिए क्योंकि करीना ने अपनी प्रेगनेंसी के बारे में बातें काफी की। बहरहाल, फिलहाल तो वो सैफ के साथ छुट्टियां मना रही है और उनकी डिलीवरी डेट दिसंबर में है।
लेकिन कल से करीना कपूर और सैफ अली खान को सोशल मीडिया पर कुछ लोग प्यारे से बेटे के जन्म की बधाई दे रहे हैं। ये तस्वीर कुछ घंटों पहले पोस्ट की गई है लेकिन हमें लगता है कि ये झूठी है।

बहरहाल, आप भी ऐसे किसी अफवाह में मत आइएगा क्योंकि फिलहाल तो करीना और सैफ अपनी छुट्टियां इंजॉय कर रहे हैं। और करीना अपनी प्रेगनेंसी पीरियड को पूरी तरह इंजॉय कर रही है। इसका मतलब ये भी नहीं है कि वो काम ना कर रही हों।
["मैं बहुत खुश हूं...मेरे और करीना के बच्चे एक साथ स्कूल जाएंगे"]
जहां उन्होंने अपने प्रमोशनल इवेंट पूरे किए, वहीं जल्द ही वो वीरा दी वेडिंग की शूटिंग भी शुरू कर देंगी। काम की बात छोड़िए, हाल ही में करीना कपूर की एक तस्वीर काफी वायरल हुई है।
इस तस्वीर में करीना कपूर के बेबी बंप की सब बात कर रहे हैं पर जो किसी ने नोटिस नहीं किया वो ये है कि बेबो के एक्सप्रेशन बहुत ही क्यूट थे, हमेशा की तरह। एक फोन कॉल में भी उन्होंने करीब 7 एक्सप्रेशन दे डाले होंगे।
[#ViralPics: करीना कपूर की ये तस्वीर बिल्कुल सही वजह से वायरल हो रही!]
तो बस हम भी आपके लिए ले आए करीना के ऐसे कुछ प्रेगनेंसी वाले मूड स्विंग -


Click it and Unblock the Notifications












