सब बकवास है, अभी कोई शादी नहीं सैफीना

पिछले काफी समय से यह खबर आ रही थी कि ये दोनों अपनी फिल्म 'एजेंट विनोद' की रिलीज के साथ अपने फैन्स को शादी की खुशखबरी दे सकते हैं। लेकिन सूत्रों की माने तो सैफीना ने अपनी शादी अगले साल के वैलेंटाइन डे तक खिसका दी है।
करीना से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सैफ और करीना ने यह फैसला काफी कुछ सोच कर लिया है। वो अगले साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर शादी करने वाले हैं।
आपको बता दें कि पहले सैफीना ने मीडिया के सामने यह बात कही थी कि वो फिल्म 'एजेंट विनोद' के रिलीज हो जाने के बाद शादी कर सकते हैं। लेकिन अब कुछ और ही तस्वीर सामने आ रही है। अब देखते हैं कि सैफ और करीना इस बारे में क्या कहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications