मियां सैफ बेगम करीना के लिए करने लगे शॉपिंग

क्योंकि हीरे की दीवानी उनकी होने वाली बीवी करीना कपूर हैं। इसके अलावा उन्हें बड़े-बड़े साड़ियों के मॉल में भी देखा जा रहा है अपनी मां के साथ। जिससे एहसास होता है कि अब पटौदी खानदान पूरी तरह शादी की तैयारी में जुट गया है।
वैसे भी चंद रोज पहले करीना के बारे में कहा जा रहा था कि इन दिनों वो दिल्ली के बहुत चक्कर लगा रही हैं, जहां वो ड्रेस डिजाइनर रितु कुमार से मिलती है। रितु कुमार लंबे अरसे से शर्मिला के लिए डिजाइनिंग करते आ रहे हैं। लेकिन ऐसा पहली बार होगा कि वो कपूर खानदान के लिए डिजाइनिंग करें। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि कपूर और पटौदी खानदान ने कमर कस ली है कि अब सैफरीना यानी सैफ-करीना को शादी के बंधन में बांध करके दम लेगें।


Click it and Unblock the Notifications