सैफ की पत्नी अमृता को नहीं करीना से कोई बैर

सैफ को सुनकर शायद आश्चर्य हो लेकिन अमृता ने सचमुच ऐसा कहा है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि अमृता सिंह यशराज बैनर की फिल्म औरंगजेब की शूटिंग के लिए यशराज स्टूडियो गई थीं और उसी समय करीना कपूर अपनी फिल्म हिरोइन के कुछ सीन की शूटिंग के लिए स्टूडियो में मौजूद थीं। अमृता जब अपने मेकअप रुम में गईं तो उन्होने देखा की उनके मेकअप रुम के ठीक सामने वाले रुम के दरवाजे पर सैफ की करीना के नाम की नेमप्लेट लगी है। साथ ही उनके मेकअप रुम के बाहर हमेशा लगे रहने वाली नेमप्लेट गायब है तो अमृता बिना किसी से कुछ कहे बाहर आ गईं और थोड़ देर बाद स्टूडियों के लोगों को एक मैसेज मिला की अमृता का मेकअप रुम बदला जाए।
अमृता ने हाल ही में इस बात से इंकार करते हुए कहा है कि मैं कोई नयी एक्टर नहीं हूं जो ऐसी परिस्थितियों से भागे। मैं बॉलीवुड में 30 साल से हूं और यहां हम सभी प्रोफेशनल हैं। मैं सीधे उसी मेकअप रुम में गई थी जो मुझे दिया गया था। हालांकि यशराज स्टूडियो के एक सूत्र ने बताया की अमृता और करीना के मेकअप रुम हमेशा अलग अलग फ्लोर पर होते थे। अमृता ने ये भी कहा कि उनकी बेटी सारा यशराज फिल्म्स से अपने करियर की शुरुआत नहीं कर रही हैं बल्कि वो खुद अतुल सबरवाल द्वारा निर्देशिक औरंगजेब फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications