#Jhatka: इस हॉट स्टार किड का डेब्यू हुआ भी नहीं कि 2 फिल्म कैंसिल!
बात हो रही है सारा अली खान की। फिलहाल तो उनका डेब्यू हुआ नहीं है लेकिन सैफ अली खान की बेटी कई दिनों से चर्चा में खूब है। हालांकि पहले ये चर्चा काफी पॉज़िटिव थी और बाद में निगेटिव हो गई।
सारा अली खान करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने वाली थीं जो कि फिलहाल नहीं हो रहा है लेकिन इसके बाद माना जा रहा था कि वो मोहित सूरी की The Fault In our Stars का रीमेक करेंगी।

और अब खबर है कि सारा ने इस फिल्म से भी हाथ दो दिया है और दोनों फिल्मों से हाथ धोने की वजह हैं अमृता सिंह। सारा अली खान ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से क्यों हाथ धोया वो तो लंबी कहानी है ।
[#Scoop: अमृता सिंह ने कसी 'सैफ की बेटी' पर लगाम...नहीं बनाना है करीना!]
माना जा रहा है कि मोहित सूरी वाली फिल्म के लिए सारा को एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करना था लेकिन ये वही पुरानी कंपनी थी जो करण जौहर के टैलेंट संभालती है। बस इसलिए अमृता सिंह ने तुरंत इसे मना कर दिया।
हालांकि अमृता सिंह खुद भी धर्मा प्रोडक्शन्स की 2 स्टेट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। पर सारा को लेकर वो कई चीज़ों में बिल्कुल सख्त हैं। वैसे सारा ही नहीं, बॉलीवुड में कई स्टार किड्स अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं -
करण देओल
आज तक बॉलीवुड में ऐसा नहीं हुआ कि किसी फिल्म से एक कपल ने डेब्यू किया हो और उसी फिल्म के रीमेक से उनके बच्चे डेब्यू करें। इस लिहाज़ से बेताब रीमेक पहले ही बॉलीवुड के इतिहास की स्पेशल फिल्म बन जाएगी।
सारा अली खान
सैफ अली खान की बेटी फिल्मों में डेब्यू के लिए तैयार है और ये बात पिछले एक साल में उनके लुक में आए बदलाव से साफ हो जाती है।
इशान खट्टर
पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर में इशान खट्टर के डेब्यू की ही बात हो रही थी। शाहिद कपूर के भाई, बचपन में उनके साथ वाह लाइफ हो तो ऐसी में नज़र आ चुके हैं। और अब वो फैंटम फिल्म्स को असिस्ट कर रहे हैं।
कृष्णा श्रॉफ
टाईगर श्रॉफ की बहन फिलहाल तो उनकी मैनेजर हैं। लेकिन उनके इंस्टाग्राम को फॉलो करने वाले ये अच्छे से जानते हैं कि वो जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। [सलमान ने ट्यूबलाइट के लिए आधी रात किया कृष्णा को फाइनल]
यशवर्धन आहूजा
यशवर्धन आहूजा गोविंदा के बेटे हैं। और धीरे धीरे मीडिया की नज़रें उन पर हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही गोविंदा खुद उन्हें लॉन्च करेंगे। [Ready2Enter: किक 2 से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे गोविंदा के बेटे!]
त्रिशला दत्त
संजय दत्त भले ही नहीं चाहते कि उनकी बेटी त्रिशला बॉलीवुड का हिस्सा हो। पर त्रिशला की तस्वीरें देखकर लगता है कि वो ज़्यादा दिन तक ग्लैमर वर्ल्ड से दूर नहीं रह पाएंगी।
आर्यन खान
आर्यन खान तो अपने डेब्यू से पहले ही सुपरस्टार हैं। उनके नाम के फैन क्लब हैं और लोग बस उनके डेब्यू की राह देख रहे हैं।
नव्या नवेली नंदा
श्वेता बच्चन की नव्या नवेली नंदा का भी फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अभी फिलहाल वो जितनी फेमस हैं, ये मानकर चलिए कि उनका डेब्यू धमाकेदार होने वाला है।
अहान शेट्टी
अथिया शेट्टी के बाद सलमान खान सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को ग्रूम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अहान का भी डेब्यू जल्द ही सलमान खान प्रोडक्शन्स से ही होगा।
जान्हवी कपूर
श्रीदेवी काफी समय से अपनी बेटी जान्हवी कपूर को अपने साथ पार्टियों और इवेंट्स में ले जाने लगी थीं। और इसका सीधा असर दिख रहा है। लोग जान्हवी के डेब्यू के लिए खासा उत्साहित हैं।
[रणबीर कपूर को फॉलो कर रही हैं श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर]
हर्षवर्धन कपूर
जहां सोनम कपूर सुपरस्टार हैं वहीं उनके भाई हर्षवर्धन कपूर जल्द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्ज़िया से डेब्यू करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











