..................... Saif Ali Khan | Daughter | Sara Ali Khan | Bollywood |सैफ अली खान | पुत्री | सारा अली खान | बॉलीवुड - Hindi Filmibeat

सैफ की बेटी 'सारा अली खान' जल्‍द आयेंगी पर्दे पर!

By Belal Jafri

बॉलीवुड में एक बार फिर खान -दान हाफी होने वाला है। अगर सूत्रों की माने तो हो सकता है। जल्द ही बॉलीवुड में एक और एक नया चेहरा देखने को मिलेगा। ये चेहरा है पटौदी के वर्तमान नवाब सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की पुत्री 'सारा अली खान' जिन्होंने एक मैगजीन के कवर पेज के लिए अपना डेब्यू किया है। इस कवर पेज पर सारा अली खान एक क्रीम कलर का लंहगा पहने हुए अपनी माँ अमृता सिंह के बगल में कड़ी दिखाई दे रही हैं, जहां अमृता खुद एक काउच पर बैठी हैं।

sara ali khan

अभी इस फोटो को आए ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, लेकिन फिर भी इसने खासी लोकप्रियता पा ली है। इस फिल्म में सारा के लुक के चलते कई निर्माता निर्देशक इन्हें अपनी फिल्म में लेने को अभी से बेताब दिखाई दे रहे हैं।


अगर खान परिवार से जुड़े लोगों की मानें तो सारा ने इच्छा जताई है की वो डाक्टर बनेंगी और येल यूनिवर्सिटी से अपनी आगे की शिक्षा पूरी करेंगी| वहीँ दूसरी तरह फिल्म निर्माता अमृता सिंह के घर के चक्कर काटते दिखाई दे रहे हैं ताकि वो सारा को फिल्म करने की परमीशन दे सकें।

एक लोकल अखबार से बात कर इस खबर की पुष्टि करते हुए अमृता सिंह ने कहा है की इस फोटो शूट के बाद सारा को ढेर सारी फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया की अब तब उनके पास बॉलीवुड से जुड़े 5 बड़े फिल्म निर्माता आ चुके हैं, जो सारा को अपनी फिल्म में लीड अभिनेत्री के रूप में लेना चाहते है।


अगर हम बॉलीवुड में नज़र डाले हो वहां ये देखने को मिलेगा की कई स्टार किड आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना चुके हैं, जबकि कई ऐसे भी हैं जो अब तक संघर्ष कर रहे हैं। अगर हम सफल स्टार किड की बात करे तो करीना कपूर, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, अभिषेक बच्चन, प्रमुख नाम हैं। बहरहाल अब देखने वाली बात ये है की क्या वाकई सारा फिल्‍म जगत में आती हैं और सफल हो पातीं हैं या ये बात महज़ एक अफवाह ही साबित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X