Breaking Buzz: बंटी और बबली सीक्वल में सैफ अली खान की धमाकेदार एंट्री !
सैफ अली खान आजकल अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर में चल रहे हैं और उनके पास लगातार अच्छे प्रोजेक्ट्स की भरमार है। अब इन प्रोजेक्ट्स में नया नाम शामिल हुआ है बंटी और बबली सीक्वल का। खबर है कि सैफ अली खान को यशराज फिल्म्स ने बंटी और बबली सीक्वल में एक बेहद खास भूमिका के लिए अप्रोच किया है।
सूत्रों की मानें तो इस बार शाद अली अपनी इस फिल्म में दो युवा एक्टर्स को चोर बनाकर पेश करने वाले हैं और हो सकता है कि सैफ अली खान को अमिताभ बच्चन की जगह, पुलिस की भूमिका के लिए अप्रोच किया गया है।

बंटी और बबली सीक्वल के लिए कई एक्टर्स का नाम सामने आ रहा है जिसमें गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है। सैफ अली खान इस भूमिका के लिए हां करते हैं या नहीं, अब फिलहाल इसी बात का इंतज़ार है।
वैसे देखा जाए तो सैफ अली खान और यशराज फिल्म्स का रिश्ता काफी पुराना है। और सैफ ने अपने करियर की बेस्ट बॉक्स ऑफिस हिट्स यशराज फिल्म्स के ही साथ दी हैं जिनमें हम तुम, सलाम नमस्ते जैसी फिल्में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications