ग्लैमर वर्ल्ड में सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी का पहला कदम

जैसा की सभीको मालूम है कि सैफ अली खान की पहली शादी बॉलीवुड की ऐक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी। इनकी बेटी सारा अब इतनी बड़ी हो चुकी है कि वह ग्लैमर जगत में प्रवेश कर रही हैं। इसके लिए सारा ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ एक मैगजीन के लिए फोटोशूट भी करवाया है।
इस फोटो में अमृता के साथ सारा खड़ी हैं। सारा की यह ड्रेस अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन की है। इस मैगजीन ने अपने इस एडीशन में सिलेब्रिटीज मां और उनकी बेटियों को आधार बनाया है। जिसके लिए सारा और अमृता को कवर पेज पर लिया गया है।
अमृता का कहना है कि 'सारा अब 16 साल की हो गई हैं और वह बहुत ही अच्छी स्टूडेंट हैं, खासतौर से साइंस की वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। अमृता का कहना है कि अगले दो साल उसके लिए काफी नाजुक हैं क्योंकि उसे अपने कैरियर के बारे में फैसला लेना है।
वैसे खूबसूरत माता पिता की यह बेटी खूबसूरती के मामले में जरा भी कम नहीं है यह भी हो सकता है कि वो किसी भी समय ऐक्टिंग की फिल्ड में आने का फैसला ले लें।


Click it and Unblock the Notifications