किसी और के साथ इंटीमेट नहीं होंगे सैफ और करीना

सैफ और करीना दोनों ही अपने रिलेशनशीप को लेकर काफी ज्यादा सीरियस हैं, हो सकता है कि दोनों आने वाले अगले साल में शादी भी कर ले। हाल ही खबर आ रही थी कि रेस के लिए इन दोनों के बीच काफी हॉट सीन फिल्माएं जाने वाले हैं। इससे पहले भी आरक्षण के समय इन दोनों के किस सीन को लेकर काफी हो हल्ला मचा हुआ था। अब रेस 2 के समय ऐसी कोई भी परेशानी ना हो इसके लिए सैफ खुद दीपिका से बात भी करने वाले हैं।
आज जब इनकी शादी के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है तब ये दोनों यह नहीं चाहते कि इनका नाम किसी और के नाम के साथ जोड़ा जाए। ऐसे में करीना कपूर नें भी मधुर भंडारकर से अपनी फिल्म हिरोईन के लिए इंटीमेट सीन देने से मना कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications