जेहाद नहीं कर रहे हैं सैफ

फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं और इसके निर्देशक हैं रेंसिल डिसिल्वा। इसमें सैफ के साथ करीना कपूर, विवेक ओबराय और ओम पुरी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
डिसिल्वा ने बताया, "फिल्म का नाम 'जेहाद' नहीं है। यह महज अफवाह है और इस पर भरोसा नहीं करना चाहिए। 'जेहाद' नाम सैफ और करीना ने सुझाया था लेकिन फिल्म का नाम यह नहीं रखा गया है।"
उनका कहना है कि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि फिल्म का नाम क्या रखा जाएगा लेकिन इतना तय है कि इसका नाम 'जेहाद' नहीं होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications