सागरिका ने पहना अर्जुन रामपाल का शर्ट
'चक दे इंडिया' से चर्चा में आई अभिनेत्री सागरिका घटगे ने फिल्म 'फॉक्स' में अर्जुन रामपाल की शर्ट पहनकर एक गाने की शुटिंग की। फिल्म की शूटिंग के दौरान सागरिका और अर्जुन रामपाल में काफी अच्छी दोस्ती भी हो गई।
उनका कहना है कि 'फॉक्स' की शूटिंग के दौरान एक रोमांटिक गाने के लिए उन्होंने रामपाल की शर्ट पहनी है। सागारिका ने बताया, "मेरे और अर्जुन के बीच कमाल का तालमेल है। वास्तव में पहले दिन से ही टीम के सभी सदस्यों ने मुझे बहुत सहज महसूस कराने की कोशिश की।"
"फिल्म में एक रोमांटिक गीत है जिसके लिए मुझे नाईट सूट पहनना था, लेकिन सेट पर ऐसा कुछ नहीं मिला जो रोमांटिक दिखे। तब अर्जुन ने मुझे अपनी शर्ट दी-जो काफी लंबी थी।"
"मैंने लोगों से कहा कि मैं अर्जुन की शर्ट नहीं पहनूंगी लेकिन उन्होंने कहा कि इसे पहनकर मैं सीन में ज्यादा स्वाभाविक लगेगा।"
2007 में बनी 'चक दे! इंडिया' में शाहरुख के साथ काम कर चुकी सागारिका कहती हैं कि 'फॉक्स' के ज्यादातर सह कलाकारों के साथ उनका अच्छा तालमेल रहा, लेकिन सनी देओल से उनकी कम बात होती थी।
वह कहती हैं, "सनी बहुत कम बोलते थे। पर मेरी उनसे जितनी भी बात हुई, वह अच्छे लगे। इसके अलावा वह मुझसे बहुत वरिष्ठ हैं और उनके प्रति सम्मान की भावना स्वत: ही आ जाती है।"
दीपिका तिजोरी द्वारा निर्देशित 'फॉक्स' इस शुक्रवार को प्रदर्शित होगी। फिल्म में 27 वर्षीय सागरिका ने एक उभरती वकील की भूमिका निभाई है


Click it and Unblock the Notifications