सागर फिल्म्स के कामगारों को नही मिला वेतन
बडोदा में सागर फिल्म सिटी में टी वी शो पृथ्वीराज चौहान की शूटिंग में हिस्सा ले रहे 250 कामगारों को 13 अक्टूबर से प्रतिदिन का वेतन नही दिया जा रहा है. यही वजह है कि प्रोडक्शन की इस मनमानी के खिलाफ कामगार सेट पर धरना दे रहे हैं.
बताया जाता है कि कामगारों का 27 लाख रुपया नही दिया गया है. इस शो का निर्माण सागर आर्ट कर रहा है.
इतना ही नही अव्यवस्था का आलम यह है कि रात की ठिठुरती ठंड में कामगारों को सोने के लिए कंबल भी नही दिये जा रहे हैं. इससे कई कामगार बीमारी की हालत में पहुंच गये हैं. उन्हें खाना भी घटिया किस्म का और कम दिया जा रहा है.
कामगारों का कहना है कि कभी कभी तो उन्हें सिर्फ दाल और चपाती पर ही गुजारा करना पडता है. इतना ही नही खाने के लिए उन्हें लंबी कतार पर भी खडा होना पडता है. इन कामगारॉ में से ज्यादातर मुंबई के हैं.
कामगारों की इस शिकायत पर सागर आर्टस के मालिक प्रेम सागर ने कहा कि उनका प्रोडक्शन हाउस सन 1950 से चल रहा है और कामगारों का कभी पैसा मारा नही गया है. शूटिंग में कामगारॉ के लिए कांट्रेक्टर रखा गया है और सारा पैसा उसे दिया गया है.
दरअसल उनका प्रोडक्शन हाउस कभी भी सीधे कामगारो की नियुक्ति नही करता है. लेकिन वे इस मामले को देख रहे हैं कि आखिरकार गडबड कहां हुई है.


Click it and Unblock the Notifications