सचिन की मेकअपमैन से तू तू मैं मैं
पाउडर के विवाद को लेकर सचिन त्यागी की उसके दो मेकअपमैन दीपक और संजय से जबरदस्त तू तू मैं मैं हो गई और आपस में जमकर मार पिटाई भी हुई. बताया जाता है कि झूम इंडिया के एक्टर सचिन त्यागी ने जब देखा कि मेकअप का पाउडर पुराना है तो उसने मेकअपमैन को नया पाउडर लाने को कहा.
लेकिन जब मेकअपमैन ने इसमें असमर्थता व्यक्त की तो सचिन त्यागी अपना आपा खो बैठे.
बताया जाता है कि सचिन ने दीपक को गाली दी तो फिर दीपक ने भी उसे गाली दी. इससे उन तीनो के बीच गालीगलौज चलने लगी. इसके बाद उन्होंने एक दूसरे का कालर ही पकड लिया. सचिन ने संजय और दीपक की पिटाई शुरु कर दी तो दोनो ने सचिन की शर्ट ही फाड दी.
इस झगडे के बाद वे एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे और बडी मुश्किल से उनके बीच झगडा खत्म हुआ. लेकिन इस एक्शन दृश्य को देखकर यूनिट के कई सदस्यों ने अपना भरपूर मनोरंजन भी कर लिया.


Click it and Unblock the Notifications