सच का सामना: होस्‍ट की मां को नापसंद

By Super

Rajeev Khandelwal
रियलिटी शो सच का सामना को लेकर काफी विरोध भी हो रहा है और समर्थन भी मिल रहा है। शो की मेजबानी करने वाले राजीव खंडेलवाल की मां को यह शो पसंद नहीं है।

एक ओर जहां राजीव इस शो का समर्थन कर रहे हैं कि यह एक गेम शो है और लोगों को सच बोलने का पुरस्कार मिल रहा है। वहीं राजीव की मां का मानना है कि कार्यक्रम भारतीय सभ्यता के हिसाब से अपनी सीमाओं को लांघ रहा है।

राजीव की मां के अनुसार कार्यक्रम की अवधारणा तो अच्छी है लेकिन लगता है कि कभी-कभी यह कार्यक्रम अपनी सीमाओं को पार कर जाता है। यह काफी शर्मिंदा करने वाला कार्यक्रम हो जाता है जब प्रतिभागियों से ऐसे सवाल किए जाते हैं जो उनके परिवार के बिखराव का कारण बन सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वे कभी भी इस कार्यक्रम की हॉट सीट पर अपने बेटे व पति के साथ शामिल नहीं होंगी।

वहीं राजीव के पिता कर्नल खंडेलवाल के विचार अपनी पत्नी से अलग हैं और उनका कहना है कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वे इस कार्यक्रम में जरूर शामिल होंगे और अपने फौजी जीवन को छोड़कर बाकी जीवन की सच्चई भी पूरी दुनिया को बताने को तैयार हैं। वे साथ ही यह भी कहते हैं कि किसी और पर उंगली उठाने से पहले लोगों को अपने बारे में सोचना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X