तो किसने किये हैं रेड कार्पेट के लिए ऐश के कपड़े तैयार

खबर है की ऐश के पसंदीदा डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने भी उनके कपडे डिजाइन करने से मन कर दिया है। या यूँ कहे की डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने 65वें कॉन फिल्म समारोह के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन के कपड़े नहीं तैयार किए हैं। लेकिन अगर सूत्रों की माने तो 24-25 मई को कॉन के रेड कार्पेट पर ऐश भारतीय परिधान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।
वहीं इस पूरे गॉसिप को विराम देते हुए डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने ऐसी किसी भी बात को अफवाह बताते हुए कहा कि,'मैने ऐश्वर्या के कपड़े डिजाइन नहीं किए हैं। ये खबर कहां से आई है मै इस बात को नहीं जानता। ऐश 11वीं बार रेड कार्पेट पर होंगी जहां वो एचआईवी पीडि़तों के लिए फंड भी इकट्ठा करेंगी।
गौरतलब है कि अभी तक इस बात की पुष्ठी नहीं हो पाई है की ऐश के कपडे किसने डिजाइन किये हैं लेकिन अगर सूत्रों की माने तो ये तह बात है की ऐश वहां भारतीय परिधान पहन कर ही अपनी बेटी बी के साथ पहुंचेंगी।
अब देखने वाली बात ये होगी की बेटी बी के जन्म के बाद अचानक चढ़े मोटापे के बावजूद क्या ऐश रेड कारपेट पर ये साबित कर पाएंगी की अभी भी उनमें वो चार्म बाकी है जो कभी पहले उनमें हुआ करता था या एक बार फिर वो अपने आलोचकों की आलोचनाओं का शिकार होंगी।


Click it and Unblock the Notifications