कॉमेडी करना चाहती हैं साक्षी तंवर

साक्षी ने कहा, "मैं इन दिनों किसी धारावाहिक में काम नहीं कर रही हूं लेकिन यदि मुझे हास्य प्रधान धारावाहिकों के लिए प्रस्ताव मिलेंगे तो मैं जरूर काम करूंगी।"
साक्षी आगामी फिल्म 'कॉफी हाउस' के जरिए बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं। साक्षी को लोकप्रियता 'कहानी घर-घर की' धारावाहिक से मिली थी। इसमें उन्होंने पार्वती का किरदार निभाया था।
साक्षी ने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान आगामी फिल्म 'कॉफी हाउस' पर है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











