#ALERT: 3 मिनट के अक्षय का असर...10 प्रतिशत बढ़ेगा सुलतान कलेक्शन!
अब सुलतान अगले हफ्ते आपके सामने होगी और फिल्म का काउंटडाउन शुरू हो गया है। लेकिन सलमान खान की इस फिल्म में लगने वाला है एक और तड़का। 30 जून को रिलीज़ होगा अक्षय कुमार की रूस्तम का ट्रेलर जो कि सलमान खान की सुलतान के साथ अटैच किया जाएगा।
["इस देश में केवल एक ही सुपरस्टार है" - अक्षय कुमार]
यानि कि सलमान के साथ अक्षय फैन्स को भी ट्रीट मिल गई और यकीन मानिए कि फैन्स ऐसे ही होते हैं जो ट्रेलर में अपने सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए भी पहुंच जाते हैं। तो बस सुलतान के कलेक्शन में थोड़ा हाथ तो अक्षय कुमार का भी होने वाला है।
["तो फिर फिल्म का नाम होता...सुलतान का दंगल" - सलमान]
अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म का ट्रेलर जानदार है और केवल अक्षय कुमार को दिखाने की बजाय, ट्रेलर में हर किसी को जगह मिली है। वहीं ट्रेलर के हर सेकंड पर 100 करोड़ की मुहर लगी हुई है और ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो को वाकई डरने की ज़रूरत है।
जानिए रूस्तम के नानावटी केस की दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications

