'मैंने किसी की छोड़ी फिल्म नही की'
निर्देशक नीरज वोरा की फिल्म 'रन भोला रन' में गोविंदा के साथ बतौर अभिनेत्री काम तो अमीषा पटेल ने किया है लेकिन यह बताना मुश्किल हो रहा है कि अमीषा के हिस्से किसका छोड़ा गया रोल आया है।
वोरा ने इस फिल्म के लिए सबसे पहले तनुश्री दत्ता से बात की थी लेकिन वह यह फिल्म करने के लिए तैयार नहीं हुईं। इसके बाद वोरा ने सेलिना जेटली से बात की लेकिन वह भी तैयार नहीं हुईं। आखिर में वोरा ने अमीषा को लेकर फिल्म पूरी कर ली।
अब स्थिति यह है अमीषा यह मानने को तैयार ही नहीं हैं कि उन्होंने किसी का छोड़ा हुआ काम किया है जबकि सेलिना बेबाकी से कहती फिर रही हैं कि अमीषा ने वह भूमिका अदा की है, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था।
सेलिना ने कहा, "अमीषा ने गोविंदा के साथ जो फिल्म की है, उसमें तनुश्री को काम करना था।" दूसरी ओर अमीषा कहती हैं कि उन्होंने किसी की छोड़ी फिल्म नहीं की।
बकौल अमीषा, "मैं पहले दिन से ही इस फिल्म में काम कर रही थी। मैंने किसी की छोड़ी हुई फिल्म नहीं की है। सच्चाई यह है कि इस फिल्म में सेलिना ने वह भूमिका की है, जिसे तनुश्री ने ठुकरा दिया था।"


Click it and Unblock the Notifications