OMG के लिए Pk टीम ने दी थी रिश्वत, फिर से क्यों से उड़ी ये अफवाह?
पीके बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिचकोले खा रही है और इस बीच फिल्म को सुर्खियों में रखने के लिए रोज़ कोई ना कोई खबर आ रही है। और ये खबरें अफवाहों से ज़्यादा कुछ नहीं थी। हालांकि इनमें से कुछ अफवाहें सौ फीसदी सच निकलीं। पर सवाल ये उठता है कि ये अफवाहें कहां से उठी हैं। और इस समय जब पीके रिलीज़ हो गई है तो ये अफवाहें जो कि एक बार उड़ चुकी हैं वो दोबारा बाहर क्यों और कैसे आ रही है। क्या ये भी एक मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है जिसे Pk की टीम बहुत ही अक्लमंदी से इस्तेमाल करना चाह रही है। पर आमिर खान और राजकुमार हीरानी के कद के लोगों से ऐसी उम्मीद बेमानी लगती है।
पर नोटिस करने वाली बात ये है कि 'पीके' रिलीज होने के बाद से विवादों से जुड़ी रही है। और निगेटिव पब्लिसिटी कितनी काम आती है ये हम सब जानते हैं। अब विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी पर चर्चित फिल्म 'ओह माई गॉड' को रोकने की कोशिश करने के आरोप ने फिर से तूल पकड़ा है। फिल्म ओ माय गॉड में अक्षय कुमार और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में थे।
कहानी की Band: पीके, कम से कम सुशांत की कॉस्ट्यूम तो चेंज कर देते
खबर है कि आमिर खान ने फिल्म 'पीके' के निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा और राजू हिरानी के साथ मिलकर अक्षय कुमार की इस फिल्म को रोकने के लिए इसके निर्देशक उमेश शुक्ला को आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था।
VOTE_ BEST OF BOLLYWOOD 2014


Click it and Unblock the Notifications