इस साउथ सुपरस्टार और आमिर खान के बीच आई दरार, इसीलिए छोड़ दी 'विक्रम वेधा'!

गॉसिप्स गलियारों में इन दिनों तमिल सुपस्टार विजय सेथुपती और बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के टकरार की बातें खूब चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। कहा गया कि विजय और आमिर खान लाल सिंह चड्ढा में काम करने वाले थे लेकिन कुछ कारणों की वजह से दोनों के बीच तनाव हुआ और फिर विजय इस फिल्म से आउट हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल ड्रामा फिल्म लाल सिंह चड्ढा में विजय सेतुपती भी हिस्सा होने की तैयारी कर रहे थे लेकिन विजय ने फिटनेस पर ध्यान नहीं दिया और वजन बढ़ा लिया। इससे आमिर खान साउथ एक्टर से काफी नाराज भी हुए। जिसके बाद लाल सिंह चड्ढा टीम ने कास्ट में बदलाव किए। इस तरह लाल सिंह चड्ढा से विजय बाहर हो गए।

इसके दूसरे तरफ आमिर खान ने भी विजय सेतुपती की साउथ की सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा करने से अचानक मना कर दिया। जिसके बाद लगातार लोग ये जानना चाहते थे कि आखिर आमिर खान ने इस सुपरहिट हिंदी रीमेक से क्यों खुद को हटा लिया। अब अफवाहों के बाजार में इसका कारण सामने नजर आ रहे हैं।

आमिर खान ने विक्रम वेधा छोड़ी

आमिर खान ने विक्रम वेधा छोड़ी

आमिर खान ने जब विक्रम वेधा रीमेक की स्क्रिप्ट पढ़ी तो उन्हें ये काफी पसंद आई। वह इस फिल्म में वेधा का रोल निभाने के लिए हरी झंडी भी दे दी थी। लेकिन आखिरी समय पर उन्होंने फिल्म छोड़ने के संकेत दिए।

ये है वजह

ये है वजह


अब मीडिया गॉसिप्स की मानें तो आमिर खान ने फिल्म में विजय सेतुपती के करेक्ट के चलते ही फिल्म को न कहा। आमिर खान लाल सिंह चड्ढा के बाद आई खट्टास के बाद ये प्रोजेक्ट नहीं करना चाहते थे।

ऋतिक रोशन होंगे वेधा!

ऋतिक रोशन होंगे वेधा!

कहा जा रहा है कि आमिर खान के मना करने के बाद फिल्म निर्माताओं ने ऋतिक रोशन से संपर्क किया। बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन ही अब फिल्म में वेधा का किरदार निभाएंगे। हालांकि अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

विक्रम वेधा

विक्रम वेधा

साल 2017में आई विक्रम वेधा तमिल फिल्म थी जिसमें विजय के अलावा आर माधवन ने मुख्य रोल को निभाया था। फिल्म हिट साबित हुई थी और इसके बाद इसके हिंदी रीमेक पर भी चर्चा शुरू हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X