रूखसार अब भी परेशान है!

वैसे इस दृश्य को दिए गए एक साल से भी अधिक का समय बीत चुका है लेकिन रूक्सार उस दृश्य को याद नही करना चाहती है। उस दौरान फिल्म के निर्माता, निर्देशक से रूक्सार का काफी झगड़ा हुआ था।
दरअसल फिल्म में रूक्सार ने एक बैकलेस दृश्य दिया था जिसके बारे में फिल्म के निर्देशक और निर्माता कम्पनी ने बैकलेस दृश्य के बजाय नग्न दृश्य कह दिया जिससे रूक्सार और उसके परिवार वाले नाराज हो गए थे।
उसके परिवार वालों ने साक्षात्कार को सच मान लिया था और रूक्सार को बालीवुड छोड़कर वापस घर ( उत्तर प्रदेश) लौट आने को कहा था। खैर रूक्सार ने बाद में अपने घर वालों को समझा दिया था लेकिन रूक्सार अभी भी फिल्म के निर्माता निर्देशक से नाराज है।


Click it and Unblock the Notifications