पिता सपने में भी नही बेच सकते: रूबिना
स्लमडॉग मिलिनयर की बाल कलाकार रूबिना अली कुरैसी ने इस बात से इंकार किया है कि उसके पिता ने उसे बेचने की कोशिश की है। उसने कहा कि उसके माता पिता उसे बहुत प्यार करते है। वे मुझे बेचने के बारे में कभी सपने में भी सोच नही सकते है।
रूबिना ने यह भी बताया कि वो अपने पिता के साथ किसी से मिलने के लिए होटल में गई थी। वहां एक मैडम और सर थे जो रूबिना को गोद लेना चाहते थे लेकिन रूबिना के पिता ने साफ इंकार कर दिया।
गौरतलब हो कि लंदन के एक अखबार ने गत रविवार को एक खबर प्रकाशित की थी जिसमे कहा गया था कि रूबिना के पिता उसे एक अरब शेख के हाथों बेचने की कोशिश की है।


Click it and Unblock the Notifications