शाहिद कपूर को अर्जुन रेड्डी की रीमेक में मिलेगे इतने करोड़, फाइनल हुई फिल्म
काफी समय के बाद एक बार फिर से शाहिद कपूर फिल्म पद्मावत के बाद अर्जुन रेड्डी को लेकर चर्चा में चल रहे है। काफी समय ले खामोश उनके करियर ने दहाड़ लगानी शुरु कर दी है और उनके एक्टिंग की रेलगाड़ी पटरी पर आ चुकी है। जीं ये हम नहीं बल्कि शाहिद कपूर को फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक में मिलने वाली फीस कह रही है।
खबर है कि फिल्म के लिए शाहिद कपूर को 7 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। अगर ऐसा है तो शाहिद कपूर की ब्रांड वैल्यू भी बढ़ जाएगी। बता दें कि फिल्म अर्जुन रेड्डी 2017 में तेलगू की सुपरहिट फिल्म में शामिल है और शाहिद कपूर इस फिल्म की रीमेक लिए पहले से ही फाइनल कर लिए गए है।

इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर के फैंस को बेसब्री से इंतजार है और इस फिल्म में मिलने वाले प्राइज का खुलासा भी खुद प्रोड्यूसर्स ने किया है। एक रिपोर्ट मे पता चला है कि किस तरह से फिल्म मेकर्स ने शाहिद कपूर को फिल्म के लिए 7 करोड़ देने का फैसला लिया है।
अक्सर सुपरहिट फिल्मों के राइट्स कई करोड़ों मे बेचे जाते है उसी तरह से अश्विन वर्दे और मुरद खेतानी इस फिल्म के राइट्स भी हिंदी फिल्म प्रोड्यूसर्स को 7 करोड़ मे बेच दिए है।
बता दें कि इस फिल्म की बनने की तैयारियां अभी जोरो पर है और फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी काम हो रहा है। बता दें कि फिल्म की स्क्रिप्ट खुद प्रोड्यूसर लिख रहे है।
इसके अलावा कि फिल्म के लिए अच्छी कहानी लिखी जा रही है और फिल्म मेकर्स इसके लिए किसी हीरोइन की तलाश भी कर रहे है जो कि इस फिल्म मे लीडिंग लेडी बनकर सामने आई है।
जी हां इसका मतलब यही है कि इस फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस होगी इसके बारे में अभी कोई नहीं जानता है। बता दे कि य फिल्म तेलुगू में मेडिकल स्टूडेंट्स की लाइफ पर बनाई गई है और इसी तरह से हिंदी में भी इसका काम चल रहा है।
शाहिद कपूर का करियर फिल्म पद्मावत के पहसे काफी कमजोर चल रहा थी फिर अचानक से संजय लीला भंसाली की इस फिल्म से शाहिद कपूर ने अपने फिल्मी करियर मे काफी जोरदार वापसी की है।
बता दें कि इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए उनको दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इस समय वो अर्जुन रेड्डी तैयारी में लगे हुए है।


Click it and Unblock the Notifications











