..................... Rs 5 Crore Offer for Beti B Pics from Media! | 'बच्चन' की 'बेटी बी' को 5 करोड़ का ऑफर! - Hindi Filmibeat

'बच्चन' की 'बेटी बी' को 5 करोड़ का ऑफर!

Bachchan family
जब से ऐश-अभि की बेटी दुनिया में आयी है तब से ही उसकी एक झलक को देखने के लिए दुनिया बेताब है। केवल भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी लोग बच्चन परिवार के इस सदस्य को देखना चाहते हैं।

ऐसे में एक बड़ी खबर यह आ रही है कि ऐश-अभि की बेटी की तस्वीर छापने के लिए दो इंटरनेशनल पत्रिकाओं ने बच्चन परिवार को 5 करोड़ रूपये देने की बात कही है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक यह अभी तक किसी भी भारतीय हस्ती की फोटो के लिए बहुत बड़ी रकम है। फिलहाल अभी तक बच्चन परिवार की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गयी है।

वैसे अमिताभ बच्चन ने बहुत पहले ही यह बता दिया है कि वो या उनके परिवार का कोई सदस्य अपने घर की लिटिल एंजिल की तस्वीर सार्वजनिक नहीं करना चाहता है। इसलिए अमिताभ ने उसकी तस्वीर ट्विटर या ब्लॉग पर भी पोस्ट नहीं की है।

आपको बता दें कि 16 नंवबर को ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुंबई के एक हास्पिटल में बेटी को जन्म दिया है। जिसका नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। यह बेटी बच्चन परिवार की नौंवी सदस्य है। जिसके बारे में उनके दादू मिस्टर बच्चन का कहना है कि वो बिल्कुल अपनी मम्मी जैसी यानी ऐश की तरह दिखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X