..................... RRR release date postpone again, Film will be release on 2022 now! आरआरआर की रिलीज डेट फिर हुई पोस्टपोन? - Hindi Filmibeat

आरआरआर की रिलीज डेट फिर हुई पोस्टपोन? अब 2022 का करना होगा इंतजार!

एसएस राजामौली की धमाकेदार फिल्म आरआरआर को लेकर काफी समय से चर्चा है और इसको लेकर फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार रामचरण, जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैँ। बाहुबली निर्देशक की इस फिल्म में वो तगड़ा एक्शन करते नजर आने वाले हैं। लेकिन इस फिल्म को लेकर अब जो खबर सामने आ रही है वो आप दुखी करने वाली है। खबर है कि इसकी रिलीज डेट फिर से पोस्टपोन की जा चुकी है। अब फिल्म निर्धारित डेट पर रिलीज नहीं होगी। हिमेश ने एक पोस्ट लिखा है कि..

'आरआरआर फिल्म रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। अब ये फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज नहीं होगी। नई रिलीज डेट काफी जल्दी सामने आएगी। लेकिन अब ये फिल्म 2022 में रिलीज होगी।'

rrr, आरआरआर

हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। इस फिल्म में सुपरस्टार अजय देवगन और आलिया भट्ट का भी शानदार रोल है। कहानी की बात करें तो स्वतंत्रता पूर्व भारत में स्थापित,

यह फिल्म प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों, कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामराजू के युवा जीवन पर एक काल्पनिक कहानी है। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सहित कई अन्य भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है।

"आरआरआर" भारत की सबसे बड़ी फिल्म है और इसमें ऐसी स्टार कास्ट है जो सभी भाषाओं से है। डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट बैनर के टले निर्मित, फिल्म का निर्माण 450 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर किया गया है।

Read more about: rrr आरआरआर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X