..................... आरआरआर- आलिया भट्ट पर फिल्माया जाएगा सबसे बड़ा गाना? RRR- Alia Bhatt will perform in a song with 1000 Background Dancers! - Hindi Filmibeat

आरआरआर- आलिया भट्ट पर फिल्माया जाएगा सबसे बड़ा गाना? 1000 बैकग्राउंड डांसर्स आएंगे नजर!

सुपर डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को लेकर हर रोज एक नई चर्चा होती है। जैसा की सभी जानते है कि फिल्म काफी बड़े बजट के साथ बन रही है तो इसका सब कुछ ही बड़ा होने वाला है। इस समय फिल्म के एक गाने को लेकर चर्चा हो रही है जिसमें आलिया भट्ट परफॉर्म करती हुईं नजर आने वाली हैँ। इस गाने को लेकर खबर है कि इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर भी नजर आने वाले हैं। लेकिन खास बात ये है कि गाने में करीब 1000 बैकग्राउंड डांसर्स होंगे।

बॉलीवुड हंगामा की एक खबर ने इसको लेकर दावा किया है। अगर ऐसा होता है तो निश्चित ही ये गाना काफी बड़ा होने वाला है और लोग इसको देखकर खुश होंगे। एसएस राजामौली ने हाल ही में इस फिल्म का एक मेकिंग वीडियो रिलीज किया था जो कि काफी पसंद किया गया।

rrr, alia bhatt, आलिया भट्ट, आरआरआर

इसमें साफ दिखाया गया था कि किस तरह का धमाकेदार एक्शन और ड्रामा फिल्म में होने वाला है। आलिया भट्ट की बात करें तो वो यहां पर गेस्ट भूमिका में हैं।

लेकिन इसके लिए उनकी फीस जानकर आप हैरान रह जायेंगे। इस फिल्म में आलिया सीता की भूमिका निभाती हुई नजर आयेंगी। खबर है कि इस रोल के लिए उन्होने 6 करोड़ की मोटी रकम चार्ज की है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली बना रहे हैं। इसके अलावा वो इंशाल्लाह में भी नजर आ सकती हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X