OMG रॉय को देख दिलवाले दुल्हनिया याद आ गयी..
कहां रॉय और कहां दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दोनों के किरदार अलग, कलाकार अलग, कहानी अलग लेकिन इसके बावजूद फिल्म देखते समय एक कड़ी ऐसी थी जिसने हमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की याद दिला दी। असल में कबीर ग्रेवाल यानी अर्जुन रामपाल के पिता का किरदार निभाया है अनुपम खेर ने जिन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म में शाहरुख खान के पिता का किरदार निभाया था।
अब बात ये है कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में भी अनुपम खेर के बेटे राज ने ग्रेजुएशन पास नहीं किया और वो फेल हो गया था। वो भी प्यार में यकीन नहीं करता था। उसे किसी लड़की की आंखें पसंद थीं तो किसी के होंठ और किसी के बाल। लेकिन जब उसकी मुलाकात सिमरन से हुई तो वो सबकुछ भूल गया और प्यार कर बैठा। जब सिमरन उससे दूर चली गयी तो उसके पिता यानी अनुपम खेर ने अपने बेटे के दिल को टटोला और कहा कि जाकर सिमरन को लेकर आए।
कुछ ऐसा ही हुआ रॉय फिल्म में अनुपम खेर के बेटे कबीर ग्रेवाल के साथ जिसने ग्रेजुएशन पास नहीं किया, जिसकी कई गर्लफ्रैंड्स थीं और जिसकी ज़िंदगी में सिर्फ उसके पिता ही थे। जब उसका दिल टूटता है तो उसके पिता उसके पास आते हैं और उसे हिम्मत देते हैं। तो कुल मिलाकर कबीर ग्रेवाल के किरदार को देखकर आपको दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के बिंदास और दिल को छू लेने वाले राहुल की याद जरुर आएगी।
तो अब अगर आप फिल्म देखने जाएं तो जरा इन पहलुओं पर ध्यान जरुर दें। और हमें भी बताएं कि क्या आपको भी ये कनेक्शन समझ आया।


Click it and Unblock the Notifications
