'JUST FRIENDS':रणबीर कपूर के साथ मिलता है सुकून: जैकलीन
रणबीर कपूर और सलमान खान में बहुत जल्द कुछ भी ठीक नहीं रहने वाला है। पहले तो कैट और अब जैकलीन! जैकलीन फर्नांडीज़ और सलमान खान की करीबी तो आप सब जानते हैं। उनमें इतनी अच्छी दोस्ती है कि सलमान ने एक टीवी शो पर उन्हें JFK यानि जैकलीन फर्नांडीज़ खान तक कह डाला था। हालांकि ये कैसी दोस्ती है इन समीकरणों को हम ज़रा इग्नोर कर देते हैं।
बात ज़रा दरअसल ये है कि इस बार पिछली बार की तरह रणबीर ने कुछ नहीं किया। इस बार तो जैकलीन कर रही हैं जो भी कर रही हैं। जैकलीन और रणबीर एक साथ रॉय में नज़र आने वाले हैं और हाल ही में एक इंटरव्यू में जैकी बेबी ने कहा कि उन्हें रणबीर कपूर के साथ सुकून मिलता है।
ALSO READ: 5 कारण : क्यों देंखे फिल्म 'रॉय'
उनका रणबीर पुराण यहीं पर खत्म नहीं होता। उनकी मानें तो रणबीर कपूर सेट पर आते ही बड़ी शांति और सुकून ले आते हैं और उनके साथ घुलना मिलना बेहद आसान है। रणबीर कपूर एक बहुत अच्छे एक्टर हैं और वो रोल की गहराई में उतरना जानते हैं। रणबीर कपूर के साथ टैंगो करना बहुत आसान था और रणबीर कपूर.....खैर छोड़िए...हम कहना क्या चाह रहे हैं वो आप भी समझ ही गए हैं!
*KNOCK KNOCK...बस ऐसे ही बताना था कि फिल्म के हीरो वैसे अर्जुन रामपाल हैं!


Click it and Unblock the Notifications












