फ्रीडा को बच्ची समझा रूर्के ने
ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की चर्चित अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो को बच्ची समझकर हॉलीवुड अभिनेता मिकी रूर्के ने देर रात तक पार्टी में न धूमने और समय पर घर लौटने की सलाह दे डाली।
यह घटना ऑस्कर समारोह के दौरान घटी। वेबसाइट 'फीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक रूर्के ने फरवरी में ऑस्कर समारोह के दौरान उन्हें सलाह दी कि वह घर लौट जाएं क्योंकि उनके सोने का वक्त हो चुका है।
पिंटो (24) ने बताया, "मिकी रूर्के ने ऑस्कर में मुझे एक सलाह दी। उन्होंने कहा कि मेरे सोने का समय बीत रहा है और मुझे घर जाना चाहिए।" पिंटो ने कहा कि यह काफी मजेदार था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
अभिनेत्री ऑस्कर पुरस्कार फ्रीडा पिंटो मिकी रूर्के स्लमडॉग मिलियनेयर हॉलीवुड अभिनेता bollywood freida pinto indian actress mickey rourke oscars night


Click it and Unblock the Notifications