..................... Rosa has opened her heart | सैफ से अलग होकर खुशः रोज़ा - Hindi Filmibeat

सैफ से अलग होकर खुशः रोज़ा

By Staff

Rosa
इतालवी सुंदरी रोजा काटालोनो और छोटे नवाब सैफ अली खान का संबंध खत्म हुए साल भर को होने को आया, लेकिन उन्होंने कभी भी खुद को 'सैफ की पूर्व प्रेमिका' की छाप से मुक्त कराने की कुछ खास कोशिश नहीं की।

रोजा ने यहां आईएएनएस को बताया, "मैंने कभी भी इस छवि को मिटाने की पुरजोर कोशिश नहीं की और ना ही मैं ऐसी कोई कोशिश कर रही हूं। किसी रिश्ते से बाहर में आने में वक्त लगता है और मुझे भी लग रहा है। फिलहाल मैं खुश हूं।"

सैफ के साथ इन दिनों रोजा की बातचीत तक बंद है। छोटे नवाब की जिंदगी में रोजा की जगह अभिनेत्री करीना कपूर ले चुकी हैं, जबकि रोजा अभी तक अकेली ही हैं।

रोजा का कहना है कि प्यार बहुत सशक्त और खूबसूरत अहसास है और बहुत अच्छा लगेगा, अगर उन्हें फिर किसी से प्यार हो जाए। वह कहती हैं, "बहुत से विशिष्ट लोग हैं, जो मेरे लिए बहुत खास हैं, लेकिन फिलहाल इन खास लोगों में पहला नंबर मेरी मां का है, बहुत स्वादिष्ट पिज्जा बनाती हैं।"

अपनी आने वाली फिल्म देशद्रोही के म्युजिक रिलीज के लिए राजधानी आई रोजा का कहना है कि वह सैफ की खातिर भारत आई थी, लेकिन उनसे संबंध टूटने के बाद उनके जीने का मकसद बदल गया है।

रोजा का कहना है कि भारत उनका देश नहीं है, फिर भी वह यहां बिल्कुल अकेलापन महसूस नहीं करतीं। उनका कहना है कि वह चार बरस से भारत में हैं और वह यहां की खूबसूरत और आध्यात्मिक बातों की प्रशंसक बन चुकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X