डिंपल का आशिक बना रोनित राय
डिपल कपाडिया जो कि अब नानी भी बन चुकी है लेकिन उसके हुश्न का जादू रेखा की तरह अभी तक बरकरार है और अच्छे अच्छे हैंडसम युवकों का दिल आज भी डिंपल को देखकर धडक जाता है और वे अपने पर काबू नही रख पाते है. ऐसा ही वाकिया तब हुआ जब रोनित राय एकता कपूर की दीवाली पार्टी में 10 नवंबर को शामिल होने गये. वहां उन्हॉने पहले तो भरपूर शराब पी और जब वे नशे में धुत्त हो गये तो उनकी नजर फिर डिंपल कपाडिया पर पड गई. बस फिर क्या था, वे पार्टी में एक से बढकर एक हसीन सुंदरियों को छोडकर डिंपल कपाडिया के पीछे पड गये.
वे डिंपल के पास जाकर उसकी हुश्न की तारीफ करने लगे कि वह बहुत सुंदर दिखती है. इससे डिंपल भी नई नवेली दुल्हन की तरह लजा गई. इसके बाद रोनित कपूर डिंपल का हाथ ही पकड लिये और उनसे बाते करते रहे. बताया जाता है कि डिंपल भी रोनित की दीवानगी का भरपूर लुत्फ उठा रही थी. हालांकि उस समय रोनित का भाई रोहित राय भी वहां मौजूद था, लेकिन रोनित ने किसी की भी परवाह नही की और वे डिंपल के साथ ही चिपके रहे. पार्टी में मौजूद लोगो की बात पर यदि विश्वास किया जाये तो रोनित राय और डिंपल दोनो पार्टी के बाद एक साथ बाहर निकल गये.
हालांकि डिपल ने इसका खंडन किया है कि वह रोनित राय के साथ गई थी. उसने कहा कि रोनित नशे में था लेकिन वह सिर्फ हंसी मजाक कर रहा था और इसके आगे कोई बात ही नही थी. वहीं रोनित ने कहा कि डिंपल उसकी पत्नी नीलम की सहेली है, यही वजह है कि वह डिंपल के साथ समय बिता रहा था. ज्ञात हो कि रोनित राय और उसका भाई रोहित राय दोनो शादीशुदा हैं. रोहित राय तो पहले से ही महिलाओं को पटाने में माहिर माने जाते हैं और अब रोनित राय भी लगता है इसी नक्शेकदम पर चल रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications