'सूर्यवंशी' के बाद- अजय देवगन के साथ रोहित शेट्टी करेंगे 'गोलमाल 5' का सुपर धमाका
रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में शामिल हैं। फिलहाल रोहित अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, सूर्यवंशी के बाद गोलमाल सीरिज की अगली फिल्म पर काम शुरु करने वाले हैं। जी हां, रोहित शेट्टी अब गोलमाल 5 की तैयारी कर रहे हैं। सूर्यवंशी की रिलीज के साथ ही गोलमाल 5 की स्क्रिप्ट पर काम शुरु किया जाएगा। लिहाजा, 2020 में गोलमाल 5 फ्लोर पर आ जाएगी। कोई शक नहीं कि 'गोलमाल' फ्रैंचाइजी फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे।
एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद रोहित शेट्टी बॉलीवुड के हर एक्टर की विश लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। अजय देवगन, शाहरुख खान और रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। लेकिन निर्देशक मानते हैं कि उनकी जिंदगी में अजय देवगन सबसे खास हैं और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की बात करें तो इस जोड़ी ने 8 हिट फिल्में दी हैं। जिनमें से पांच फिल्में बैक टू बैक हिट हैं। वहीं, इस जोड़ी की 5 फिल्में 100 करोड़ी क्लब में भी शामिल हो चुकी है।
खास बात है कि रोहित शेट्टी ने अपनी डेब्यू फिल्म 'जमीन' भी अजय देवगन के साथ ही की थी.. जो कि फ्लॉप रही थी। लेकिन दूसरी फिल्म के बाद से इनकी जोड़ी सुपरहिट बन चुकी है। रोहित शेट्टी आने वाले सालों में अजय देवगन के साथ गोलमाल 5 और सिंघम 3 लाने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications