WOW:रोहित शेट्टी की स्टारकास्ट - शाहरूख-काजोल और इन दोनों के DAD...
कुछ तो बात है जो सबका एक्साइटमेंट बढ़ाए जा रही है। एक तो रोहित शेट्टी ने आधे बॉलीवुड फैन्स को ये सपना दिखा दिया है कि शाहरूख खान और काजोल एक साथ...हां हां एक साथ बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं। अब आए दिन इस फिल्म की खबर से रोज़ किसी ना किसी के दिल की धड़कनें बढ़ेंगी।
तो भई...शुरू से शुरू करते हैं। रोहित शेट्टी शाहरूख खान के साथ दो फिल्मों लाइन अप कर रहे हैं। पहली में कैटरीना कैफ हैं और दूसरी में हैं काजोल (TOUCHWOOD)! खैर, ये काजोल वाली फिल्म में अमिताभ बच्चन की हम से 'प्रेरित' दो किरदार हैं और इसमें वरूण धवन और कृति सैनन हैं।
ALSO READ: क्या शाहरूख-काजोल जैसा जादू बिखेर पाएंगे ये सितारे?
अब इस फिल्म की स्टार कास्ट में जुड़ गए हैं विनोद खन्ना और कबीर बेदी। रोचक इन दोनों का जुड़ना नहीं है, रोचक हैं इनके किरदार। क्योंकि कबीर बेदी बने हैं काजोल के DAD और विनोद खन्ना बनेंगे शाहरूख खान के पापा। हुई ना खलबली। भई ऐसी कौन सी फिल्म बन रही है, जिसमें शाहरूख खान और काजोल के 'पापाओं' की भी ज़रूरत पड़ गई। हमें तो दिन में वापस DDLJ के सपने भी आने लगे हैं 
ALSO READ: शाहरूख-काजोल से प्यार है तो ये 10 डायलॉग ज़रूर बोले होंगे!
हालांकि, फिल्म की कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है पर अगर फिल्म की स्टारकास्ट इतनी दिलचस्प है तो कहानी तो ज़बर्दस्त होगी। और जब शाहरूख खान और काजोल हो तो दुनिया में किसी चीज़ से कोई फर्क पड़ेगा क्या! 


Click it and Unblock the Notifications

