..................... Rohit Shetty secretly announced Golmaal 5 in Simmba song? - Hindi Filmibeat

'गोलमाल 5' की घोषणा- एकदम धमाकेदार अंदाज में रोहित शेट्टी ने दिया HINT

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा का नया गाना 'आंख मारे' रिलीज हो चुका है। बता दें, इस गाने में रणवीर- सारा के साथ पूरी गोलमाल टीम भी दिख रही है। यूं तो ये गाना काफी धमाकेदार है.. लेकिन जिस बात ने हमारी नजर पकड़ी, वह यह कि बातों बातों में गोलमाल की टीम ने 'गोलमाल 5' की घोषणा भी कर दी है। अफवाह है कि सिंबा के बाद रोहित शेट्टी गोलमाल 5 की शुरुआत करने वाले हैं।

दरअसल, इस गाने में अजय देवगन को छोड़कर.. पूरी गोलमाल टीम मौजूद है- अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमु और श्रेयास तलपडे। गाने में एक स्टेप है.. जहां गोलमाल टीम अपनी हाथ से पांच दिखाते हैं। जो कि गोलमाल 5 का एक बड़ा सबूत है। वहीं, दोनों ही फिल्में रोहित शेट्टी की ही हैं.. लिहाजा, मुमकिन है कि सिंबा के बाद रोहित वापस गोलमाल सीरिज की अगली फिल्म शुरु करें।

Golmaal 5

गोलमाल रोहित शेट्टी की सबसे सफल फ्रैंचाइजी में शामिल है। 2017 में रिलीज गोलमाल के चौथे पार्ट.. गोलमाल अगेन ने 200 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। उसी वक्त रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने फिल्म के सीक्वल पर कहा था कि जब तक दर्शक देखना चाहेंगे, हम गोलमाल की अगली फिल्म लाते रहेंगे.. फिलहाल गोलमाल 5 तो फाइनल है।

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी ने 8 हिट फिल्में दी हैं। जिनमें से पांच फिल्में बैक टू बैक हैं। वहीं, इस जोड़ी की 5 फिल्में 100 करोड़ी क्लब में भी शामिल हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X