सारा मुझे मेसेज कर के मेरा सर खा गई, उसे सिंबा की हीरोइन बनना था - रोहित शेट्टी
सारा अली खान, रोहित शेट्टी की सिंबा में रणवीर सिंह के अपोज़िट नज़र आएंगी। अब एक बेहद मज़ेदार वाकया बताते हुए रोहित ने बताया कि सारा को ये रोल कैसे मिला। रोहित ने बताया कि इस रोल के लिए सारा को उनकी टीम से किसी ने अप्रोच नहीं किया था। बल्कि सारा ने खुद उन्हें अप्रोच किया।
रोहित शेट्टी ने बताया कि सारा ने मुझे सिंबा के लिए मेसेज किया और मेसेज कर कर के मेरा सर खा गई। फिर मुझे केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने भी फोन कर के कहा कि मैं केदारनाथ के कुछ फुटेज देखूं। मैंने सारा के कुछ सीन देखे और फिर उसे कॉल किया और सिंबा के लिए फाईनल कर दिया।

फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि रोहित शेट्टी सबसे बड़े कॉमर्शियल डायरेक्टर हैं और रणवीर सिंह इतने बड़े कॉर्मशियल एक्टर। ये दोनों एक साथ आ रहे थे। मैं ये चांस कैसे खो सकती थी। इसलिए मैंने फट से रोहित सर को मेसेज किया कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हूं।
सारा को इस साल डेब्यू अवार्ड के लिए जान्हवी कपूर के साथ ही, पटाखा फेम राधिका मदन के साथ मुख्य रूप से टक्कर लेनी है। वहीं, दूसरी तरफ, अगले साल भी बॉलीवुड में डेब्यू की लाइन लगने वाली हैं। एक नज़र डाल लीजिए इन आने वाले सुपरस्टार डेब्यू पर -


Click it and Unblock the Notifications
