...तो शाहरूख खान के साथ दो फिल्में बना रहे हैं रोहित शेट्टी...ये है फिल्म का नाम!!!
रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म के लिए इतना सारा कंन्फ्यूजन बना हुआ है कि किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा। कभी खबर आती है कि वो चलती का नाम गाड़ी का रीमेक बना रहे हैं जिसमें ऐश्वर्या हैं तो कभी खबर आई कि उन्होंने शाहरूख काजोल को साथ काम करने के लिए मना लिया है।
अब ताज़ा खबर के हिसाब से रोहित शेट्टी शाहरूख खान और कैटरीना कैफ को लेकर एक एक्शन फिल्म बना रहे हैं। और ये पक्की बात है। हालांकि ये कंफर्म नहीं हो पा रहा है कि ये वही फिल्म है जिसमें वरूण धवन काम कर रहे हैं या नहीं ये पक्की बात नहीं है। कुछ समझे???
अगर खबरी की मानी जाए तो रोहित शेट्टी दो प्रोजेक्ट प्लान कर रहे हैं और दोनों में शाहरूख खान का होना पक्की बात है। एक प्रोजेक्ट का नाम है दिलवाले जिसमें कैटरीना और शाहरूख काम कर रहे हैं। वहीं दूसरा जो अमिताभ-गोविंदा स्टारर हम से प्रेरित है, उसमें शाहरूख खान और वरूण धवन काम करते नज़र आएंगे।
ALSO READ: शाहरूख करवाने वाले थे देश में दंगे
हालांकि दोनों में से किसी फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है और लोगों की इंतज़ार है तो इन सारे कन्फ्यूजन के साफ होने का। फिलहाल तो शाहरूख फैन में बिज़ी हैं जिसके बाद वो वज़ीर की शूट शुरू करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
